Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार एक देशी पिस्तौल व दो रौन्द बरामद


रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देशी पिस्तौल व दो रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि दिनांक 18.04.2026 को स.उप.नि प्रवीन के नेतृत्व मे पुलिस टीम रोहतक से मिल्क प्लान्ट चौंक गौहाना रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये सीएम फार्म हाउस रोड के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सुमित पुत्र सुरेश निवासी नेहरु कालोनी रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व दो रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक मे अभियोग संख्या 96/26 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version