Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने युवक को अवैध हथियारो सहित किया गिरफ्तार,तीन देशी पिस्तौल व 01 रौंद बरामद

रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से तीन देशी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है।आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
प्रभारी सीआईए-2 उप .नि सतीश कादयान ने बताया कि स.उप.नि दिनेश के नेतृत्व मे पुलिस टीम गोहाना रोड हनुमान मन्दिर गांव घिलौड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गांव घिलौड से गांव रुखी की तरफ जा रहे रास्ते की तरफ खडे हुये युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान परमजीत पुत्र कृष्ण निवासी लाठ जिला सोनीपत के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से तीन देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर मे अभियोग संख्या 78/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version