रोहतक पुलिस ने युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाइयो सहित गिरफ्तार किया गया है। युवक से 08 शीशी विनरेक्स बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।
प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम पीएसआई प्रविन्दर ने बताया कि स.उप.नि. प्रदीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम प्रेम नगर चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए हुड्डा सिटी पार्क के सामने से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सतपाल पुत्र सीताराम निवासी पांडा मौहल्ला रोहतक के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास पॉलीथिन से 08 शीशी विनरेक्स की बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन मे अभियोग संख्या 152/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

