रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
प्रभारी एवीटी एवं पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही कृष्ण के नेतृत्व मे पुलिस टीम लाखनमाजरा मैन चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये जींद रोहतक रोड गांव भगवतीपुर फ्लाईओवर के नीचे से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अंकित पुत्र सुभाष निवासी भगवतीपुर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 31/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!