रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. अश्वनी कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही सुरेन्द्र के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ की बस अड्डा महम के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये महम गांव गंगानगर की तरफ से आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सन्नी उर्फ मन्नी पुत्र महेन्द्र निवासी महम के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 373/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!