रोहतक पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर वाहनो की चेकिंग के दौरान गाडी सवार युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया जायेगा।
प्रभारी थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी उप.नि सुशील कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही प्रदीप के नेतृत्व मे पुलिस चौकी सुखपुरा की टीम आउटर बाईपास नजदीक वनसिटी के पास नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग कर रहे थे। दौराने नाकाबंदी गोहाना बाईपास गोल चक्कर की तरफ से आ रहे गाडी सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मनीष पुत्र मेघनाथ निवासी गांव भाली आनंदपुर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी पुलिस चौकी सुखपुरा स.उप.नि सन्नी ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, स्नैचिंग, अवैध हथियार आदि के 04 मामले दर्ज है। आरोपी पर जिला रोहतक मे 03 व दादरी मे एक मामला दर्ज है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!