Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने अवैध रुप से मंहगी शराब को गलीचे व पायदानो के कार्टूनो मे छुपाकार ट्रांसपोर्ट के माध्यम से सुरत (गुजरात) मे शराब बेचने वाले युवक को किया गिरफ्तार ,80 बोतल अंग्रेज़ी शराब व 145 छोटे पेग (60 एमएल) बरामद

रोहतक पुलिस ने दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से महँगी शराब को गलीचे व पायदानों के कार्टूनों में छुपा कर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से सुरत (गुजरात) में शराब बेचने वाले युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवक से कुल 80 बोतल अंग्रेज़ी शराब व  145 छोटे पेग (60 एमएल) बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है।

प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि स.उप.नि कुलदीप के नेतृत्व मे पुलिस टीम हिसार बाईपास रोहतक के पास गश्त पर थी। दौराने गश्त सूचना मिली की धोबी मौहल्ला निवासी युवक ग़लीचे व पायदानों के कार्टूनों की आड़ में ट्रांसपोर्ट के माध्यम से अंग्रेज़ी शराब की बोतलें भरकर वीआएल ट्रांसपोर्ट के माध्यम से अपनी बील्टी काटकर गुजरात भेजता है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्यवाही करते हुए वीआरएल ट्रांसपोर्ट शास्त्री नगर गली में कार्टूनों के पास खड़े युवक को शक के आधार पर क़ाबू किया गया।

युवक की पहचान सुमित पुत्र सुभास निवासी धोबी मोहल्ला रोहतक के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास गलीचे व पायदानो के कार्टूनो से 80 बोतल अंग्रेज़ी शराब व 145 छोटे पेग (प्रत्येक 60 एमएल) के बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 432/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब व समान को जब्त किया गया है। आरोपी इससे पहले दो/तीन बार ट्रांसपोर्ट के माध्यम से शराब को गुजरात भेज चुका है।

Exit mobile version