Man in handcuffs

रोहतक पुलिस ने कमला नगर मे स्थित घर से हुई सामान चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे नाबालिग युवक को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

 प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि कमला नगर निवासी यशपाल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि यशपाल भिवानी मे प्राइवेट नौकरी करता है। दिनांक 24.04.2023 को दोपहर के समय करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच यशपाल के घर के सदस्य घर पर मौजूद नही थे जिस दौरान पीछे से यशपाल के घर मे चोरी हो गई। चोरी हुए सामान मे करीब 1 लाख रुपये, सोने व चांदी के आभूषण इत्यादि चीजे चोरी हुई मिली। मामले की जांच मुख्य सिपाही राकेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच पुलिस टीम ने वारदात मे शामिल नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। 

गिरफ्तार आरोपीः-

नाबालिग युवक 

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 265 दिनांक 25.04.2023 धारा 454/380 भा.द.स. थाना शिवाजी कॉलोनी

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!