Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने ज्वैलर्स के नौकर से हुई लूट में शामिल रहे 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Man in handcuffs

रोहतक में 8 जुलाई को विजय नगर में ज्वैलर्स के नौकर से हुई 2.75 लाख की लूट का आर्यनगर पुलिस ने खुलासा​ किया। वारदात में शामिल रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों से लूटी गई नकदी भी बरामद हो गई। लूट की योजना ज्वैलर्स तरुण वर्मा की दुकान पर काम करने वाले नौकर कपिल ने ही दोस्तों के साथ मिलकर बनाई थी। इसमें कपिल, साहिल और नितिन निवासी शीतल नगर व प्रिंस निवासी एकता कॉलोनी शामिल है। आर्यनगर थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि कपिल की कॉल डिटेल निकाली गई तो संतोष जनक उत्तर नहीं मिला।

कपिल के पिता सर्राफा कारोबारी के यहां नौकरी करते थे। उन्हीं के कहने पर जोगेंद्र ने कपिल को नौकरी पर रखा था। उस पर भरोसा था इसलिए उसे ही बैंक से पैसा लाने ओर ले जाने की जिम्मेदारी भी दी थी। ल​ेकिन, उसने कई माह पहले ही लूट की योजना बना ली थी। उसे इंतजार था बड़ी रकम के साथ बैंक भेजने का। 8 जुलाई को जब 2.75 लाख रुपए बैंक से लाने के लिए भेजा तो कपिल ने अपने दोस्त को फोन किया और वह अपने मकसद में कामयाब भी हो गया।

Exit mobile version