Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार:रास्ता रोककर चाकू के बल पर की थी लूट

रोहतक में पुरानी सब्जी मंडी प्रभारी थाना निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि फतेहपुरी कॉलोनी निवासी मुकेश की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुकेश ड्राइवर की नौकरी करता है। 10 अक्टूबर को मुकेश गाड़ी से दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गया हुआ था। 11 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे नजदीक मंगलपुरी डेरा सुखपुरा चौक गली में पहुंचा तो पीछे से 3 युवक बाइक पर सवार होकर आए। युवकों ने मुकेश की गाड़ी से आगे बाइक लगा दी। आरोपियों ने जबरदस्ती मुकेश को गाड़ी से नीचे उतार दिया। एक युवक ने मुकेश से चाकू की नोंक पर गाड़ी की चाबी छीन ली। युवक मुकेश की गाड़ी व मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए।

जांच अधिकारी सुखपुरा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सन्नी ने आरोपी गांव गिरावड़ निवासी प्रविंद्र उर्फ बिन्दी, नेहरू कॉलोनी निवासी पंकज उर्फ पंक्कु और भिवानी के तोशाम निवासी कुलदीप उर्फ छोटा को लूटी हुई गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त चाकू और लूट का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Exit mobile version