Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने 3 युवक को किया गिरफ्तार:नट-बोल्ट बेचने की तैयारी मे गोहाना गोल चक्कर पर पकड़े ,1 साल से कर रहे थे चोरी

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ टीम ने चोरी का माल बेचने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एवीटी स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनेश कुमार ने बताया कि टीम के हेड कांस्टेबल नवीन के नेतृत्व में कच्चा चमारिया रोड से गोहाना गोल चक्कर रोहतक की तरफ जा रहे पिकअप वैन में सवार युवकों को गिरफ्तार किया गया।

युवकों की पहचान राजीव विहार कॉलोनी, सुरई, बिहार निवासी बजरंगी, गांव खोराखेड़ी, जिला करनाल निवासी संजय और कलायत, जिला कैथल निवासी शमशेर के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गाड़ी में मौजूद सामान 23 दिसंबर को आईएमटी खरखौदा सोनीपत से करीब 200 नट बोल्ट चोरी किए थे। जिन्हें बेचने के लिए आरोपी घूम रहे थे। वह करीब एक साल से नट बोल्ट चोरी करने की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आरोपी चोरी कर सामान को कबाड़ी की दुकान में बेच देते थे।

इसके अलावा आरोपियों ने थाना शिवाजी कॉलोनी एरिया में अस्पताल से केबल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ उत्तम विहार निवासी सचिन की शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज किया था।

सचिन करौथा अस्पताल में मैनेजर की पोस्ट पर काम करता है। 17 फरवरी को सचिन जब अस्पताल पहुंचा तो उसे दोनों बंडल कॉपर मैटल के करीब 1000 मीटर चोरी हुए मिले। आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version