Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने पकड़े साइबर ठगी के 3 आरोपी:पूर्व सैनिक से ठगे थे 17 लाख, 4 लाख कैश, 8 मोबाइल व 4 ATM बरामद

रोहतक पुलिस ने पूर्व सैनिक से इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर करीब 17 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 4 लाख रुपए, 8 मोबाइल फोन व 4 एटीएम कार्ड आदि सामान बरामद हुआ। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रोहतक के साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक धर्मवीर ने इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने की शिकायत दी थी। जिसमें पीड़ित ने बताया था कि उसके साथ 17 लाख की ठगी की गई है। रोहतक की साइबर पुलिस ने पूर्व सैनिक के साथ हुई इस ठगी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता पूर्व सैनिक धर्मवीर ने शिकायत में बताया था कि 2019 में कुछ लोगों ने फोन कर उन्हें बताया कि वे इंश्योरेंस पॉलिसी करते है। इनके जरिए उन्होंने कॉल की। उसके बाद आरोपियों ने कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया। आरोपियों ने उसे जाल में फंसाकर 17 लाख रुपए की ठगी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। जांच में साइबर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनको दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो पश्चिम बंगाल के रहने वाले है, वहीं एक गाजियाबाद का रहने वाला है। इन आरोपियों से पुलिस ने 4 लाख रुपए कैश, 8 मोबाइल और 4 एटीएम कार्ड बरामद किए है।

तीनों आरोपी एक इंश्योरेंस पॉलिसी कंपनी में काम करते थे। ऑनलाइन पॉलिसी बेचने वाली कंपनी में जॉब करते थे। कोरोना में कंपनी ने निकाल दिया। इसके बाद काम सैलरी पर रखा। इसी दौरान इन तीनों ने कंपनी के ग्राहकों के डाटा के जरिए लोगों को पॉलिसी करने और फिर उन्हें लालच देकर पैसे और बैंक खाते लेने का काम करने लगे। प्राथमिक जांच के अनुसार इस तरह का इनका पहला केस है। हालांकि अभी तक मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version