Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 2 युवक किये गिरफ्तार:2 देसी पिस्तौल और 6 रौंद बरामद, शक के आधार पर काबू; चरखी दादरी का आरोपी

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ टीम ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों से 2 देसी पिस्तौल, 6 रौंद व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। एवीटी स्टाफ प्रभारी एसआई पंकज कुमार ने बताया कि एवीटी स्टाफ टीम एएसआई धर्मबीर के नेतृत्व में गांव बालंद के पास गश्त पर मौजूद थी। गश्त के दौरान रोहतक से गांव बालंद की ओर आ रहे एक युवक को शक के आधार पर काबू किया गया।

युवक की पहचान चरखी दादरी के सिंघाना मोहल्ला वार्ड नंबर 15 निवासी सिद्धांत के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक से एक पिस्तौल, एक राउंड व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। युवक के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एएसआई अनिल के नेतृत्व में एवीटी स्टाफ की टीम लिंक रोड टी प्वाइंट आईएमटी के पास गश्त पर थी। गश्त के दौरान रोहतक के गांव गरनावठी निवासी फिलहाल आजाद नगर में रह रहे दीपांशु उर्फ ​​दिव्या को गांव बोहर से पैदल आते समय काबू किया गया।

नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल (ऑटोमैटिक) और 5 रौंद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आईएमटी थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपांशु को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Exit mobile version