Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किए चोरी की वारदात में शामिल रहे 2 आरोपी: आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले


रोहतक पुलिस की टीम ने अलग-2 स्थानो से हुई चोरी की दो वारदातो को हल करते हुये वारदातो मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि बहराणा निवासी दीपक की शिकायत के आधार पर धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 144/2024 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 12.05.2024 को दीपक ने अपनी मोटरसाइकिल को तिलयार झील गेट के पास खडी की हुई थी। अज्ञात युवक पीछे से मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया। दौराने जांच दिनांक 12.06.2024 को आरोपी मोहित उर्फ गाथा पुत्र निवासचन्द्र निवासी न्यू विजय नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज है।


प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि जवाहर नगर निवासी राकेश की शिकायत के आधार पर धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 178/2024 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राकेश की झज्जर रोड पर पेपर मील है। राकेश को शक हुआ कि पेपर मील से कच्चा माल चोरी हो रहा है। दिनांक 31.03.2024 को मील से टैम्पो मे कच्चा माल (रद्दी) भरकर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच मुख्य सिपाही प्रवीण द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 12.06.2024 को आरोपी रोहित पुत्र मुंशीराम निवासी चरखी दादरी को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version