रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 02 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही संदीप के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम महम पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये महम से भिवानी रोड आउटर बाईपास पुल के नीचे खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रवि पुत्र ब्रहमप्रकाश निवासी दिल्ली के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 02 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 165/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
