Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस का एक्शन: युवक अवैध हथियार समेत गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद बरामद

रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-2 की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 03.08.2026 को अपराध शाखा-2 की टीम सह.उप.नि अमित के नेतृत्व मे सुगरमील भिवानी रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये भिवानी रोड पुल के नीचे खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सौरभ पुत्र पप्पु निवासी गुरुग्राम के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहुअकबरपुर मे अभियोग संख्या 135/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version