रोहतक पुलिस की सीआईए-1 टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि प्रभारी सीआईए-1 निरिक्षक नवीन सिह के मार्गदर्शन मे दिनांक 16.07.2026 को मुख्य सिपाही महाबीर के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम झज्जर रोड रुपया चौंक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये झज्जर रोड नहर के पुल पर खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान साहिल पुत्र राजबीर निवासी विजय नगर रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग संख्या 279/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
