Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की कार्रवाई: महिला नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार, 4.610 ग्राम हेरोइन बरामद

रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने दौराने गस्त महिला को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। महीला से कुल 4.610 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है। महिला आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की टीम जीन्द चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की कबीर कालोनी निवासी महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये जीन्द रोड कबीर कालोनी तालाब के पास खडी महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान रीना पत्नी सुनिल निवासी कबीर कालोनी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास 4.610 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर मे अभियोग संख्या 172/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version