Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की कार्रवाई: अलग-अलग जगहों से 2 युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, 2 देसी पिस्तौल व 2 जिंदा रौंद बरामद

रोहतक पुलिस की अलग-2 टीमो ने दौराने गश्त अलग-2 स्थानो से दो युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से दो देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि विनोद के नेतृत्व मे अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम भिवानी चुंगी के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये एचएसआईडीसी कुताना भिवानी रोड के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सचिन पुत्र राजकुमार निवासी दुबलधन के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक जिन्दा रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कालोनी रोहतक मे अभियोग संख्या 313/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। स्पैशल डिटैक्टिव स्टाफ रोहतक की टीम सह.उप.नि मुनीश के नेतृत्व मे बहुअकबरपुर चौक हिसार रोड रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये मोखरा बाईपास रोहत हिसार रोड पुल के नीचे से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सन्जु पुत्र सुभाष निवासी मोखराखास के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक जिन्दा रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहुअकबरपुर रोहतक मे अभियोग संख्या 136/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर हिसार पुलिस द्वारा 05 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी पर थाना सिविल लाईन, हिसार मे गैर ईरादतन हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज है जिसमे आरोपी फरार चल रहा है।

Exit mobile version