रोहतक पुलिस की टीम ने रुडकी निवासी राहुल पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 10.06.2026 को रुडकी निवासी राहुल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि राहुल अपने खेत से प्लाट की तरफ आ रहा था। तभी सन्नी निवासी रुडकी व साथ मे अन्य दो युवक वंहा आये। सन्नी व अन्य दोनो युवको ने जान से मारने की नियत से राहुल पर ईटो से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच उप.नि सुरेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 15.06.2026 को आरोपी साहिल पुत्र गिरवर, दिपाशु पुत्र बिजेन्द्र निवासीगण रुडकी व हेमन्त पुत्र पवन निवासी भालोठ को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- साहिल पुत्र गिरवर निवासी रुडकी
- साहिल पुत्र गिरवर निवासी रुडकी
- हेमन्त पुत्र पवन निवासी भालोठ
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 142 दिनांक 15.06.2026 धारा 115, 351(3), 110, 61, 3(5) बीएनएस थाना आईएमटी
