Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस का एक्शन: इस्माईला-11बी में घर चोरी का मामला 24 घंटे में सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने गाव इस्माईला-11बी मे स्थित घर मे हुई चोरी की वारदात को 24 घन्टो मे हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि इस्माईला-11बी निवासी नवीन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 29.07.2026 को नवीन को मकान से इन्वेटर की बैटरी, सिलाई मशीन,आभुषण व नकदी चोरी हुई मिली।
मामले की जांच पीएसआई राहुल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 29.07.2026 को आरोपी जाहिद पुत्र पप्पु निवासी गाव पिपलिया यु.पी हाल इस्माइला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा सामान बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.जाहिद पुत्र पप्पु निवासी गाव पिपलिया यु.पी हाल इस्माइला
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 274 दिनांक 29.07.2026 धारा 305, 331(3) बीएनएस थाना सापंला रोहतक

Exit mobile version