Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस का एक्शन: बिजली तार चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री गौरव राजपुरोहित के कुशल दिशा-निर्देशन तथा श्री रवींद्र कुमार, IPS, प्रबंधक अफसर थाना लाखन माजरा के नेतृत्व में थाना लाखन माजरा पुलिस ने बिजली विभाग की लाखों रुपये की तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीत कुमार, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN), महम की शिकायत पर थाना लाखन माजरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 11 केवी बैन्सी एपी लाइन से लगभग 3700 मीटर ACSR कंडक्टर तार चोरी कर ली गई, जिससे विभाग को लगभग 3 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधक अफसर थाना लाखन माजरा श्री रवींद्र कुमार, IPS द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने प्रभावी रात्रि गश्त, गुप्त सूचना तंत्र तथा तकनीकी जांच के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए मात्र तीन दिनों के भीतर मामले का सफल खुलासा कर दिया।

सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह ने मामले में जांच करते हुए
आरोपियों से चोरी की गई बिजली की तार, वारदात में प्रयुक्त टाटा ACE वाहन,तार काटने में प्रयुक्त तार कटर बरामद की गई।

आरोपी रामसागर एवं मनीष को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि समाप्त होने के उपरांत आज तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सुनारिया जेल भेज दिया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।

थाना लाखन माजरा पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी ।

अभियोग संख्या 105 दिनांक 28/05/2026 धारा 136 इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 3(5) BNS थाना लाखन माजरा

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

Exit mobile version