Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक PGI के V.C को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, देशभर से 5 डॉक्टर चुने गए, :स्पीकर ओम बिरला ने किया सम्मानित

रोहतक स्थित PGIMS के कुलपति प्रो. एच.के. अग्रवाल को नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक कॉन्फ्रेंस में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने देशभर से चुने गए 5 डॉक्टरों के साथ प्रदान किया

PGIMS के मेडिसिन विभाग के डॉ. दीपक जैन ने बताया कि यह अवॉर्ड उन्हें इनोवेटिव फिजिशियन फोरम की ओर से दी गई 7वीं अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘आईपीएफ मेडिकॉन 2025’ के दौरान दिया गया। यह कॉन्फ्रेंस 5 व 6 जुलाई को रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन, एडिनबर्ग (लंदन) के सहयोग से आयोजित हुई थी।

इस बार कॉन्फ्रेंस की थीम थी- “दा फ्यूचर आफ इंटरनल मेडिसिन, एजुकेशन रिसर्च एंड प्रैक्टिस इन चेंजिंग वर्ल्ड”।

डॉ. दीपक जैन ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में पूरे देश विदेश के फिजिशियन ने हिस्सा लिया, जिसमें मेडिसिन क्षेत्र में मरीजों के हित के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए पूरे देश से सिर्फ पांच डॉक्टरों का चयन किया गया, जिन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एच.के अग्रवाल को मरीजों के प्रति उनके समर्पण भाव, मरीजों के लिए हमेशा कुछ नया करने व मेडिकल एजुकेशन एवं क्लीनिकल एक्सीलेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

वीसी डॉ. एच.के अग्रवाल ने कहा कि वे अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता व पत्नी को देते हैं जिन्होंने हमेशा उन्हें मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया, जिसके चलते वे परिवार को भी कम समय दे पाए। उनका भविष्य में भी यही प्रयास रहेगा कि मरीज के हित के लिए अधिक से अधिक कार्य करें और विश्वविद्यालय को ऊंचाइयों के शिखर तक लेकर जाएं। इस उपलब्धि से संस्थान का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है।

Exit mobile version