Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक PGI का समय बदला:1 जुलाई से OPD सुबह 9 बजे से होगी शुरू, कार्ड सुबह साढ़े 8 बजे से बनेंगे

रोहतक स्थित पीजीआईएमएस की चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी के समय में बदलाव कर दिया गया है। पीजीआइएमएस के निदेशक कार्यालय से जारी हुए आदेश अनुसार 1 जुलाई सोमवार से ओपीडी के समय में बदलाव हुआ है। अब ओपीडी सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि ओपीडी कार्ड सुबह साढ़े 8 बजे से बनने शुरू होंगे और दोपहर 1 तक बनेंगे। जिन मरीजों के कार्ड 1 बजे तक बन जाएंगे। चिकित्सकों द्वारा उन सभी मरीजों को देखा जाएगा। ओटी का समय 9 बजे से 3 बजे का हो गया है।

Exit mobile version