Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में PGI के सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को कनपटी मारी गोली: चौक पर मिला घायल

रोहतक के हिसार बाईपास स्थित आईडीसी चौक पर रविवार की सुबह एक युवक पड़ा मिला, जिसकी कनपटी में गोली लगी हुई थी। गोली कनपटी से आरपार हो रखी थी। घायल की पहचान हेमंत के रूप में हुई, जो पीजीआई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। घायल का पीजीआई में इलाज चल रहा है।

पीजीआई में गार्ड की नौकरी करने वाले हेमंत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास क्यों किया, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। हेमंत अपनी नानी के पास श्याम कॉलोनी में रहता है। लेकिन हेमंत के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने खुद को ही गोली मार ली। पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी की अनुसार, हेमंत शनिवार शाम को पीजीआई में ड्यूटी के लिए गया था। लेकिन सुबह वापस घर नहीं आया। सुबह पता चला कि वह हिसार बाईपास चौक पर गंभीर हालत में पड़ा है। उसकी कनपटी से गोली आरपार हो रखी है। हेमंत की सांसें चल रही थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। हेमंत की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना सिटी के जांच अधिकारी एसआई राजकुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली है और वह हिसार बाईपास चौक पर पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। घायल की पहचान हेमंत के रूप में हुई। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है।

Exit mobile version