Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बॉन्ड पालिसी के विरोध में आज रोहतक PGI की OPD में रही 2 घंटे की हड़ताल: डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक का मरीजों ने किया समर्थन

रोहतक स्थित PGI में आज फिर से दूसरी बार डॉक्टरों ने MBBS के छात्रों के समर्थन में OPD को दो घंटे के लिए बंद कर दिया। डॉक्टरों ने सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ओपीडी को बंद रखा। ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें ओपीड़ी बंद रखने फैसला रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने MBBS के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में लिया है।

MBBS स्टूडेंट पिछले 21 दिनों से रोहतक PGI में 40 लाख की बाँड पॉलिसी के विरोध में धरने पर बैठे हैं। जिसके समर्थन में आरडीए भी आ गई है। आरडीए ने पहले ही सरकार को हड़ताल की चेतावनी दी थी। साथ ही जल्द से जल्द MBBS छात्रों की मांगों को पूरा करने के लिए कहा था। मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल व कड़े कदम उठाने की बात कही गई थी। इसको लेकर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने शनिवार को भी एक घंटे तक PGI की ओपीडी बंद रखी थी।

प्रदेश के चारों सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल पंचकूला में DMER (डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) में अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन भी मिलने के लिए उचित समय दे और समाधान पर फोकस करे।

ये रखी मांग

Exit mobile version