Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक PGI में जमकर चले लात-घूंसे: नवीन जयहिन्द को भी उठाना पड़ा हाथ; नर्सिंग भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान हुआ हंगामा

रोहतक स्थित PGIMS में आज बुधवार को नर्सिंग भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच के दौरान हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक आ गई और जमकर लात-घूंसे चले। काफी समय तक हंगामा चलता रहा और सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

नर्सिंग भर्ती में डॉक्यूमेंट वेरिफाई करने के दौरान आवेदकों की शिकायत पर नवीन जयहिंद भी पीजीआई में पहुंचे थे। वे दस्तावेज जांच करने वाली कमेटी से मिलने अंदर गए। पहले उन्हें रोका भी गया। चंडीगढ़ से आए अधिकारियों ने सभी को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन इसको लेकर दोनों पक्ष गर्म हो गए।

देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक आ गई। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले। मामला बढ़ता देख इस दौरान मौके पर गए युवक भी हाथापाई पर उतर आए और चंडीगढ़ कार्यालय से आए अधिकारी के साथ मारपीट की। जिसके बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी बीच-बचाव किया।

उनका आरोप था कि पहली बार अन्य राज्यों को भी हरियाणा की तरह ओपन रखा गया है। हरियाणा वासियों की तरह ही दूसरे राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को 10 अंक पिता नहीं होने व परिवार में नौकरी नहीं होने पर दिए जा रहे हैं। जिसका हरियाणा के नर्सिंग उम्मीदवार विरोध कर रहे थे।

बता दें कि पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा के मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों को भरने के लिए 17 अप्रैल को विज्ञापन निकाला था। जिनकी लिखित एवं स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित करवाई गई थी।

जिसमें स्टाफ नर्स के कुल 307 पद थे, जिनके लिए आवेदन किया गया। 3 गुणा उम्मीदवारों को लिखित एवं स्क्रीनिंग परीक्षा में आए अंक के आधार पर बुलाया गया। सभी को मूल दस्तावजों के साथ PGIMS रोहतक में 12 से 16 दिसंबर तक विभिन्न कैटेगरी के उम्मीदवारों को कमेटी के समक्ष बुलाया। जहां सभी दस्तावेजों को स्वयं ही सत्यापित करना होगा।

Exit mobile version