डॉ. एसके सिंघल ने निरीक्षण के दौरान विभाग की सुविधाओं और सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों से बातचीत की और मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉ. सिंघल ने कहा कि कार्डियक सर्जरी विभाग में मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों को मरीजों के प्रति अधिक संवेदनशील और सहायक बनने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने कार्डियोलॉजी विभाग के आईसीयू का निरीक्षण किया और मरीजों का हाल चाल जानते हुए उनसे सुविधाएं और बेहतर बनाने के सुझाव जानें।

डॉ. सिंघल ने कहा कि हर विभाग में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। क्योंकि यह मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। इस निरीक्षण के दौरान निदेशक ने विभाग के चिकित्सा कर्मचारियों और अन्य अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने विभाग की सुविधाओं और सेवाओं में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

डॉ. सिंघल ने कहा कि वें समय के बहुत पाबंद हैं। ऐसे में वें चाहते हैं कि सभी समय पर आएं और अपना कार्य प्रारंभ करें। जिससे मरीजों को भी फायदा मिले और उन्हें इंतजार ना करना पडे़। यूरो सर्जरी व न्यूरो सर्जरी ओटी का भी निरीक्षण किया। समय की प्रतिबद्धता पर बल दिया और मरीजो के प्रति व्यवहार मे कोई लापरवाही नही होनी चाहिए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!