Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक PGI कोरोना ब्लास्ट- 8 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, दो भर्ती मरीज मिले थे संक्रमित; जिनके संपर्क से डॉक्टर भी संक्रमित, बढ़ सकता है आंकड़ा

हरियाणा के रोहतक पीजीआई में गुरुवार को 8 डॉक्टर कोरोना पॉजीटिव मिले। बुधवार को पीजीआई में पहले से भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इन्हीं के संपर्क में आने से डॉक्टर संक्रमित हुए। एक साथ 8 डॉक्टरों के पॉजिटिव मिलने से पीजीआई में हड़कंप मचा हुआ है। पीजीआई में स्वास्थ्य सेवाओं पर खतरा मंडराने लगा है।

ENT व नेत्र रोग विभाग में पहले से भर्ती दो मरीजों की बुधवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद इनके संपर्क में रहे डॉक्टर व अन्य स्टाफ के सैंपल जांच को भेजे गए थे। जांच में गायनोलॉजी व डेंटल विभाग के 8 डॉक्टर भी पॉजिटिव मिले। यह आंकड़ा और बढ़ने के आसार हैं। जिस वार्ड में संक्रमित मरीज पाए गए हैं, उसे बुधवार के बाद गुरुवार को भी सैनिटाइज कराया गया है। अब कोरोना को लेकर पीजीआई का स्टाफ व मरीज और ज्यादा सावधानियां बरत रहे हैं।

पिछली साल की तरह इस बार अस्पताल में किसी के संक्रमित पाए जाने पर अन्य डॉक्टर या अस्पताल के स्टाफ को आइसोलेट नहीं किया जाएगा। क्योंकि अब अस्पताल के स्टाफ में सभी वैक्सीनेटिड हैं। ऐसे में सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार लोगों में लक्षण सामने आने पर उनकी जांच कराई जाती है, पॉजिटिव पाए जाने पर ही आइसोलेट किया जाएगा।

Exit mobile version