Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक वालो हो जाओ सावधान- पॉलिथिन ली तो कटेगा चालान; सिंगल यूज प्लास्टिक हुआ बैन

रोहतक में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इसे बैन कराने के लिए रोहतक जिले में प्रशासन की टीमें फील्ड में उतरेंगी। टीमों की ड्यूटी लगाई गई है कि जहां कहीं भी कोई सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पाया जाता है तो उसका चालान काटा जाए। जुर्माना भी किया जाएगा।

पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। इसके मद्देनजर नगर निगम रोहतक की दो टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें शहरी एरिया में जांच करेंगी कि कहीं पर कोई सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा।

सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पहले ही हिदायत व चेतावनी भी जारी की जा चुकी है। अब इस नियम को सख्ती से लागू करवाया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी पहले ही सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग नहीं करने का आह्वान कर चुके हैं।

अगर इसके बाद भी कोई सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करेगा तो प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। हालांकि धरातल पर इसका अधिक असर नहीं दिख रहा। अभी भी प्लास्टिक की थैलियां बिक रही हैं और इन्हें बिना किसी रोक-टोक के प्रयोग किया जा रहा है।

नगर निगम रोहतक के मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह कहा कि अब कोई भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पाया जाएगा तो उसका चालान किया जाएगा। नियम मनवाने के लिए निगम द्वारा स्पेशल दो टीमों का गठन किया गया है, जो आदेशों का पालन होने की जांच करेंगी।

Exit mobile version