Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक नई अनाज मंडी ब्लाइंड मर्डर केस: ASP आयुष यादव ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने ब्लाईंड मर्डर की वारदात मे शामिल रहे आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देशी पिस्तौल व एक रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष यादव ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि दिनांक 27.05.2026 को उप.नि. सत्यवान के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम शिवाजी कॉलोनी एरिया मे सुनारियां चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की अनाज मंडी मे दुकान के पीछे हुई हत्या मे शामिल रहा युवक अवैध हथियार सहित घूम रहा है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये अनाज मंडी के पीछे से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अर्जुन पुत्र रामदीन निवासी गांव अमेरता जिला उतर प्रदेश हाल गांव बहराणा जिला झज्जर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व 01 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कॉलोनी मे अभियोग संख्या 211/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अर्जुन नई अनाज मंडी में स्थित दुकान के पीछे हुई मोहित की हत्या की वारदात मे शामिल रहा है। उक्त मामले मे आरोपियो के खिलाफ थाना शिवाजी कॉलोनी मे धारा 103(1), 238बी, 303(2), 317(2), 309(2), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 175/2026 अंकित है। हत्या की वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
एएसपी आयुष यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किराये पर अपने गाडी देता है तो उस युवक को गाडी देने से पहले उसके दस्तावेजों की पूर्ण रुप से जाँच करे।

Exit mobile version