Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक NCB की टीम ने नशा तस्कर किया काबू: 276 ग्राम अवैध अफीम हुआ बरामद

रोहतक(18.06.2025) प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने में हरियाणा एनसीबी लगातार सफलताएं पा रही है। इसी कड़ी में थाना बदली, जिला झज्जर मे एन.डी.पी.एस. अधिनियम कि विभिन्न धाराओं में मदयामिक मात्रा का मुकदमा दर्ज करते हुए ब्यूरो की रोहतक यूनिट ने अवैध नशीली पदार्थो के कारोबार मे लिप्त एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पुरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी देते हुए रोहतक यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक धरमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में सहायक उप निरिक्षक रोहतास अपनी टीम के साथ थाना बदली के एरिया मे गाँव माजरा बस अड्डा के पास मौजूद था। तभी गुप्त सूचना मिली कि एक नशा तस्कर अपनी गाड़ी मे अवैध नशीले पदार्थ लिए हुए है और तस्करी करने की फिराक मे है। अगर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जाए तो आरोपियों को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आर्य समाज मंदिर के पास नक्का लगाकर आरोपी को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बिन्दु सिंह पुत्र बस्ती राम के रूप मे हुई जोकि गाँव दिनोद, जिला भिवानी का रहने वाला है। राजपत्रित अधिकारी को मोके पर बुलाकर आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से 276 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ अफीम बरामद हुआ। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की आरोपी को माननीय न्यायालय के सामने पेश करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है तथा नशे के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अतरिक्त तस्करी मे इस्तेमाल कार को पुलिस द्वारा कब्जे मे ले लिया गया है। आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

Exit mobile version