Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मुस्कान बल्हारा सुसाइड केस: पंजाब CM के नाम से लेटर वायरल, हरियाणा CM से निष्पक्ष जांच की मांग

रोहतक के गांव बहु अकबरपुर निवासी इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा के सुसाइड केस में पंजाब सीएम भगवंत मान के नाम से एक लेटर वायरल हो रहा है, हरियाणा सीएम नायब सैनी से मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई है, ताकि किसी निर्दोष को सजा न मिले।

अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा ने 31 जुलाई की शाम को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुस्कान के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित अन्य आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया। अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि पंचायत के निर्णय पर शीलू और उसके परिवार को 12 अगस्त तक राहत दी गई है।

दोनों गांवों की पंचायत में निर्णय लिया गया कि मुस्कान की तेहरवीं तक शीलू के परिवार पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। मुस्कान के पिता ने थाने में लिखित रूप में बयान दिया है। इसके बाद पुलिस ने शीलू और उसके परिवार को 12 अगस्त तक राहत दी है।

मुस्कान सुसाइड केस में 12 अगस्त को दोबारा गांव बहुअकबरपुर और गांव फरमाना के लोगों की पंचायत होगी। पंचायत के दौरान मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस मामले में समझौता होगा या कार्रवाई होगी, पंचायत के दौरान ही अंतिम फैसला सुनाया जाएगा।

एसपी गौरव राजपुरोहित ने कहा कि शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा के सुसाइड केस में पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आ गई है। उसके हिसाब से जांच जारी है। परिवार के बयान भी लिए जाएंगे कि वजह से मुस्कान की जान गई। पूरे मामले की जांच के बाद ही तो गिरफ्तारी होगी।

Exit mobile version