शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम, रोहतक प्रयासरत है तथा विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कार्य करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम की विभिन्न टीमों द्वारा शहर के बाजारों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों इत्यादि पर विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई करवाई गई। सफाई व्यवस्था के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालो पर भी कार्यवाही की जा रही है।
संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने बताया कि नगर निगम की सफाई शाखा के अधिकारियो को निर्देशित किया गया था कि शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जायें तथा गंदगी फैलाने वालो पर कार्रवाई करें। नगर निगम की टीमो द्वारा शहर में सफाई अभियान चलाकर मुख्य मार्गो, बाजारो, एवं सार्वजनिक स्थलो पर सफाई करवाई जा रही है, गंदगी के ढेरो को उठवाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा रात के समय भी मुख्य बाजारो एवं मार्गो पर सफाई कार्य करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त दो मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनो के माध्यम से भी मुख्य मार्गो की सफाई करवाई जा रही है, सफाई कार्य की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा इस बारे निर्देश दिए गए कि स्वीपिंग मशीनो को रात के समय ज्यादा से ज्याद इस्तेमाल में लाया जायेगा ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बाधित न हो सके। सफाई शाखा के अधिकारियो को आदेश दिए जा चुके है निरंतर सफाई कार्य की निगरानी की जाये तथा सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार किया जाये।
संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालो पर भी कार्यवाही की जा रही है। दो दिनो में नगर निगम की टीमो द्वारा शहर में निरीक्षण करते हुए 44 चालान 11700 रूपये के किए गए जिसमें 40 चालान 9200 रूपये के गंदगी फैलाने व 4 चालान 2500 रूपये के सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालो के किए गए तथा टीमो द्वारा नागरिको को अपने आस-पास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखने व गंदगी न फैलाने बारे जागरूक किया गया। नगर निगम की टीम द्वारा गंदगी फैलाने वालो पर निरंतर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने यह भी कहा कि शहर में स्वच्छता बनाए रखना केवल निगम की ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छता के कार्य में नगर निगम का सहयोग करें, यदि आपके आस-पास एरिया में कोई व्यक्ति गंदगी फैलाये या कूड़ा फैके तो उसे जुरूर रोके-टोके क्योकि ऐसा करने से बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हुआ पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्व नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
