Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

छुट्‌टी के दिन खुलेगा रोहतक नगर निगम: 30 व 31 मार्च को जमा करवा सकते हैं संपत्ति कर, बकाया पर मिलेगी छूट

रोहतक में संपत्ति कर धारकों को राहत देते हुए छुट्‌टी के दिन नगर निगम के दफ्तर खोलने का फैसला लिया है। जिसके तहत 30 और 31 मार्च को छुट्‌टी के दिन बकायेदार अपना संपत्ति कर जमा करवा सकेंगे। नगर निगम रोहतक के आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन के कार्यों का समय पर निपटान किया जाए।

संपत्ति कर शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संपत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करने व 31 मार्च तक वर्तमान वित्त वर्ष व वर्ष 2010-11 से लेकर 2022-23 तक के बकाया सम्पत्ति कर पर 15 प्रतिशत की छूट व ब्याज राशि/पिछले ब्याज पर 100 प्रतिशत की छूट का आमजन को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए शनिवार व रविवार को भी नगर निगम कार्यालय में सम्पत्ति कर जमा करवाया जाए।

उन्होंने कहा कि सम्पत्ति कर का बकाया भुगतान एवं अदेय प्रमाणपत्र पोर्टल पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे आमजन से प्राप्त आवेदनों का जल्द नियमानुसार समाधान करें। ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

बकाया संपति कर एवं पिछले ब्याज पर छूट की अंतिम तिथि 31 मार्च है। जिसके मद्देनजर रखते हुए व छूट का अधिक से अधिक लाभ देने के लिए नगर निगम कार्यालय में 30 व 31 मार्च (शनिवार व रविवार) को अवकाश के दिन भी सम्पत्ति कर जमा करवाया जाएंगा, ताकि आमजन अपना संपत्ति कर जमा करवा सके व अधिक से अधिक छूट का लाभ ले सके। आमजन से अपील की कि वे अपना बकाया सम्पत्ति कर तुरंत जमा करवाएं।

Exit mobile version