Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक नगर निगम अलर्ट मोड पर: जनहित कार्यों, सफाई और मानसून तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त के सख्त निर्देश


नगर निगम एवं नगर पालिकाओं के कार्यों की गहन समीक्षा के करते हुए जिला नगर आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने अधिकारियो से कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर कार्य पूर्ण करवाये जाये, सरकार द्वारा संचालित भी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध रूप से पहुंचना पहुंचना चाहिए। घरों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों से एकत्रित कूड़े का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाये तथा कूड़े का निस्तारण प्रतिदिन हो ताकि कूड़े के ढेर बनने की स्थिति उत्पन्न न हो। बरसाती नालो के सफाई की समयावधि सुनिश्चित की जाये तथा बरसात से पूर्व सभी नालो की सफाई सुनिश्चित हो।
बैठक में सौंदर्यकरण को लेकर भी विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि फ्लाईओवरों के नीचे उपलब्ध खाली स्थानों के बेहतर उपयोग के लिए योजनाएं तैयार की जाएं क्योकि ऐसे स्थानो पर काफी गदगी फैली रहती है इसलिए स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जायेे जैसे कि आकर्षक चित्रकारिता, आमजन की सुविधा हेतु अन्य कोई व्यवस्था की जाये तथा अन्य सौंदर्यकरण कार्यों के माध्यम से शहर की सुंदरता बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाए।
बैठक में संपत्तिकर के कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संपत्तिकर के आवेदनो पर समय पर निपटान किया जाये व संपत्तिकर अधिक से अधिक जमा करवाने के लिए सरकार द्वारा बकाया सम्पत्तिकर पर दी जा रही विशेष छूट के बारे नागरिको को जागरूक किया जाये व संपत्तिकर वसूली के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाये।
जिला नगर आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने बताया कि बरसात के समय मक्खी-मच्छर अधिक पनपते है जिसके कारण मक्खी-मच्छर जनित बीमारियां फैलने की संभावना बनी रहती हैं, जिनकी रोकथाम एवं फौगिंग के कार्य के लिए विशेष टीम का गठन एवं आवश्यक संसाधनो की तैयारी समय रहते की जाये।

Exit mobile version