Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक नगर निगम ने सुभाष रोड़ मार्किट एसोसिएशन के साथ मिल चलाया स्वच्छता अभियान

रोहतक नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम रोहतक द्वारा आज शहर में स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों और व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सड़कों व बाजार क्षेत्रों की गहन सफाई करना रहा। नगर निगम ‘‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025’’ को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आज स्वच्छता अभियान जागरूकता कार्यक्रम सुभाष रोड एवं विशेष सफाई अभियान अग्रसैन पार्किंग से वाल्मीकि चौक तक चलाया गया।
निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि सुभाष रोड पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम इस दौरान विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक नगर निगम रोहतक ने मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, दुकानदारों और आमजन से बातचीत की। दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपनी-अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन अवश्य रखें और कूड़ा इधर-उधन न डाले। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करके उनके स्थान पर पर्यावरण हितैषी बैग अपनाने का संदेश दिया गया। स्वच्छ बाजार ही स्वस्थ समाज की पहचान है, व्यापारी और नागरिक दोनों ही इसमें साझेदारी निभाएँ व अपने रोहतक शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा अग्रसैन पार्किंग से वाल्मीकि चौक तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक नगर निगम रोहतक निरंतर प्रयासरत है कि आज सुभाष रोड़ पर दुकानदारों और राहगीरों को समझाया गया कि वे कचरा इधर-उधर न फेंककर केवल निर्धारित स्थानों या डस्टबिन में डालें। मौके पर अपील भी की गई कि स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। सभी को मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि ‘मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी’ के तहत स्वच्छता बनाए रखेंगे। नगर निगम नियमित रूप से सफाई कार्य करता रहेगा, लेकिन नागरिकों का सहयोग भी उतना ही आवश्यक है।

Exit mobile version