नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का परिणाम घोषित किया गया जिसमें कुल 4589 छोटे-बड़े शहरों ने भाग लिया था। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 में नगर निगम, रोहतक द्वारा 84 अंको की छलांग लगाते हुए भारतवर्ष में 25वां व हरियाणा राज्य में 5वां व बिग सिटी (3 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरो की श्रेणी) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारत सरकार द्वारा स्टार रैटिंग में नगर निगम, रोहतक को 1 स्टार प्राप्त हुआ व इसके साथ-साथ रोहतक शहर पहली बार वाटर प्लस शहर भी बना है। शहर को स्वच्छ बनाने में रोहतक वासियों, सफाई सैनिको, जिला प्रषासन, मार्किट, होटल व बैंकट हॉल ऐसोसियेषनए ओद्योगिक ऐसोसियेषन, मैडिकल ऐसोसियेषन, समाज सेवी संस्थाए, धार्मिक संस्थान, आर.डब्लू.ए., षिक्षण संस्थान, स्वयं सहायता समूह, मिडिया व निगम अधिकारी/कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। स्वच्छता के कार्य में सहयोग के लिए आप सभी को साधुवाद।
रामअवतार वाल्मिकी महापौर, नगर निगम, रोहतक ने कहा कि रोहतक शहर को स्वच्छता रैंकिंग में भारतवर्ष में 25वां, हरियाणा राज्य में 5वां व बिग सिटी (3 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरो की श्रेणी) में प्रथम प्राप्त होने पर निगमवासियो को बहुत-बहुत धन्यवाद क्योकि रोहतक शहर को स्वच्छ बनाना आपके सहयोग के बिना संभव नहीं है। भविष्य में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के सभी मदो पर गहनाता से कार्य किया जायेगा व यह सभी पार्षदगण नगर निगम, रोहतक, निगम वासियो, जिला प्रषासन, मार्किट, होटल व बैंकट हॉल ऐसोसियेषनए ओद्योगिक ऐसोसियेषन, मैडिकल ऐसोसियेषन, समाज सेवी संस्थाए, धार्मिक संस्थान, आर.डब्लू.ए., षिक्षण संस्थान, स्वयं सहायता समूह, मिडिया इत्यादि के सहयोग से किया किया जायेगा।
आप सभी से अपील है कि नगर निगम, रोहतक का स्वच्छता में इसी प्रकार से सहयोग करते रहें क्योंकि यह कार्य आपके सहयोग के बिना संभव नहीं हैं। रोहतक शहर को स्वच्छता रैकिंग में सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगें।
रोहतक ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में नगर निगम ने भारतवर्ष में प्राप्त किया 25वां रैंक, प्रथम बार वाटर प्लस घोषित हुआ शहर:-डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।

