महापौर, नगर निगम रोहतक रामअवतार वाल्मीकि ने बताया कि 530 लाख से अधिक राशि की लागत से होगी सेक्टरो की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत होंगी जिससे नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी तथा शहर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में नगर निगम रोहतक को यह एक बड़ी उपलब्धि मिली है। माननीय मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना (MMSSVY) के अंतर्गत नगर निगम द्वारा प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण सड़क पुनः कार्पेटिंग कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इन परियोजनाओं पर कुल ₹530.27 लाख की राशि व्यय होगी।

  1. सेक्टर–2, वार्ड नं. 11 में क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनः कार्पेटिंग कार्य – राशि ₹205.46 लाख
  2. सेक्टर–1 एवं सेक्टर–14, वार्ड नं. 11 में क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनःकार्पेटिंग कार्य – राशि ₹170.51 लाख
  3. सेक्टर–2 एवं 3P, वार्ड नं. 12 में क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनः कार्पेटिंग कार्य – राशि ₹154.30 लाख
    इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद शहर के प्रमुख सेक्टरों में लोगों को बेहतर यातायात सुविधा, सुगमता और स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा।

निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा के लिए सड़कें दुरुस्त करना निगम की प्राथमिकता है, इसलिए ये कार्य जल्द से जल्द करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इन स्वीकृत परियोजनाओं से लोगों को काफी राहत मिलेगी और शहर का सौंदर्य भी बढ़ेगा।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे विकास कार्यों के दौरान सहयोग करें और स्वच्छ, सुंदर तथा व्यवस्थित रोहतक बनाने में अपनी भागीदारी निभाएँ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!