Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक नगर निगम कमिश्नर धर्मेंद्र सिंह बने रोहतक के DC: धीरेंद्र खड़गट्टा का हुआ तबादला

रोहतक। नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह रोहतक के नए डीसी होंगे। डीसी धीरेंद्र खड़गटा का फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त के तौर पर तबादला हो गया है। सोमवार शाम को तबादलों के आदेश मुख्यालय से जारी किए गए हैं।

सरकार की तरफ से छह आईएएस अधिकारियों को बदला गया है। इनमें नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह व डीसी धीरेंद्र खड़गटा का भी नाम शामिल हैं। दोनों अधिकारी 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। नवंबर 2024 में ही धीरेंद्र खड़गटा का नूंह से रोहतक डीसी के तौर पर तबादला हुआ था, जबकि धर्मेंद्र सिंह ने उनसे पहले नगर निगम आयुक्त का कार्यभार संभाला था। अभी नगर निगम आयुक्त के तौर पर किसी को नहीं लगाया गया है। सीनियर संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह को भी नगर निगम का कार्यभार दिया जा सकता है।

Exit mobile version