रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोके जाने पर बयान दिया। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पंजाब के 101 किसान दिल्ली जाकर एक दिन धरना देना चाहते है, मगर उन्हें रोकना निंदनीय है। किसानों को परमिशन नहीं मिल रही यह समझ से परे है। राम लीला मैदान में सभी राजनीतिक और संगठनों को एक दिन के लिए परमिशन मिलती मगर किसानों को क्यों नहीं मिल रही है।

दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा क इस सरकार ने किसान आंदोलन खत्म करवाते समय MSP गारंटी कानून बनाए जाने का लिखित में वादा किया था। किसान MSP कानूनी गारंटी की मांग कर रहे है। हमारी मांग है कि सरकार उनकी मांग को पूरा करे हम यह मांग करते है। यह बयान रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम में दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने दिया।

हरियाणा के सीएम और मंत्रियों ने बयान दिया था कि हरियाणा के नहीं बल्कि पंजाब के किसान आंदोलन कर रहे है। पंजाब के सीएम को किसानों से बात करनी चाहिए। हरियाणा में 24 फसलों पर MSP दे रही है। इस पर दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है।

24 फसलों पर एमएसपी देने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री वे ही हैं जो कह रहे थे कि 8 तारीख को सरकार बनते ही हम धान को 3100 रुपए प्रति क्विंटल में खरिदवाएंगे। ना तो धान की पूरी एमएसपी मिली और ना ही किसानों को समय पर खाद मिला।

10 साल में भाजपा ने किसानों के लिए जो किया है, वह सबको पता है। किसान आंदोलन में सबसे ज्यादा भागेदारी हरियाणा की थी, क्योंकि हरियाणा के किसानों में रोष था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!