रोहतक से कांग्रेस नेता व पूर्व सरपंच कृष्ण लाल छाबड़ा विधायक भारत भूषण बत्रा पर कटाक्ष करते हुए बोले कि विधायक बीबी बत्रा रोहतक विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में नहीं कर पाए रोहतक के ही कार्यकर्ताओं को इकट्ठा।
जानकारी के लिए बता दें 10 मार्च को रोहतक के ओल्ड ITI ग्राउंड स्थित मदन लाल धींगरा कम्युनिटी सेंटर में विधायक बीबी बत्रा द्वारा रोहतक विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रण दिया था। लेकिन कृष्ण लाल छाबड़ा बताते हैं कि रोहतक विधानसभा के इस कार्यक्रम में रोहतक के कार्यकर्ता नदारद रहे जबकि सम्मेलन में कलानौर विधानसभा के लोग शामिल हुए। जिस से साफ जाहिर होता है कि वर्तमान विधायक बत्रा रोहतक के कार्यकर्ताओं को जुटाने में असफल रहे। कृष्ण लाल छाबड़ा ने बताया कि विधायक बीबी बत्रा हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री दीपेंद्र हुडा को अपनी इस तरह की कार्यशैली से भ्रमित कर रहे हैं।
कृष्ण लाल बोले विधायक बीबी बत्रा कांग्रेस के कल्चर को नहीं जानते, न तो वे एग्रीकल्चर को जानते और न ही वे कार्यकर्ता की नब्ज़ को पहचानते हैं। वे केवल दीपेंद्र हुड्डा जी को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे महम क्षेत्र के बेंसी के सरपंच भी रहे हैं जहां उनका खासा रसूख है, और उनकी एक आवाज में हजारों कार्यकर्ता वहां से आ सकते हैं लेकिन रोहतक विधानसभा में दावेदारी ठोकते हुए भीड़ दिखाने के लिए उन्होंने कभी भी महम क्षेत्र से या विधानसभा के बाहर से किसी को नहीं बुलाया।
