Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के व्यक्ति से प्रतिदिन 5-6 हजार रुपए कमाने का दिया झांसा, ठगे2.90 लाख

रोहतक के सेक्टर-3 निवासी आशीष कादियान ने साइबर क्राइम थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 12 दिसंबर को उसके वॉट्सऐप नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने कहा कि ऑनलाइन काम करने के लिए स्टॉफ की जरूरत है। साथ ही कहा कि प्रतिदिन कुछ टास्क दिए जाएंगे, जिन्हें पूरा करने के बदले रोजाना 5-6 हजार रुपए पेमेंट दी जाएगी। वॉट्सऐप पर लिंक दिया गया था। जिसके बाद आशीष उनके झांसे में आ गया और दिए हुए लिंक पर क्लिक करके टेलीग्राम आईडी पर चला गया।

उन्होंने कहा कि उसे टास्क और रेटिंग का झांसा देकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया। जिस ग्रुप में हर रोज होटल और रेस्टोरेंट में गूगल मैप के लिंक डाले जाते थे, जिन्हें 5 स्टार रेटिंग देने के लिए कहा जाता। उसे प्रीपेड टॉस्क करने के लिए कहा गया और एक लिंक दिया गया। लिंक पर क्लीक करके टेलीग्राम आईडी पर जाने के बाद प्रीपेड टॉस्क दिया गया। इसके बाद दूसरे ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद निवेश प्लान का झांसा देकर संबंधित टेलीग्राम आईडी से लिंक भेजकर अपना अकाउंट बनाकर पैसे डिजिटल करेंसी में निवेश करवाने के लिए कहा।

ठगों ने आशीष को झांसे में लेकर अलग-अलग खाते में रुपए डलवाए गए। उससे कुल 8 ट्रांजैक्शन में कुल 2 लाख 90 हजार रुपए की ठगी की गई। उसने 15 दिसंबर को 5 हजार, 20 हजार, 30 हजार, 35 हजार, 50 हजार, 50 हजार, 50 हजार और 50 हजार रुपए उनके द्वारा बताए गए खाते में पैसे डाले गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version