Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: निडाना निवासी मंदीप हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने गाव निडाना निवासी मन्दीप की हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात में शामिल रहे नाबालिग युवक समेत दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी युवक को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 16.09.2026 को निडाना निवासी कुलदीप की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि कुलदीप व उसका भाई मन्दीप शाम के समय गाव सामड वाले खेतो मे नहर का पानी देने के लिए गये हुए था। मन्दीप खेत मे बने कोटडे पर खडा रह गया और उसका भाई कुलदीप नहर मे पानी देखने चला गया। कुछ देर बाद कुलदीप को गाली-ग्लौच की आवाज सुनाई देने पर कुलदीप ने तो वापिस आकर देखा तो मन्दीप पर लक्ष्य व हन्नी पुत्रान विक्रम व अन्य युवक लाडी-डन्डो से जान से मारने की नियत से मंदीप पर वार कर रहे थे। कुलदीप जब पास पहुचा तो मन्दीप बेहोशी हालत मे था जिसको इलाज के लिए पोजीट्रोन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा मन्दीप को मृत घोषित कर दिया गया।
मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौंकी टिटौली उप.निरिक्षक सुखबीर सिंह द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 17.09.2026 को आरोपी लक्ष्य पुत्र विक्रम निवासी निडाना को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिक युवक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। दोनों आरोपी सगे भाई है।

वारदात का खुलासा –
पैसो के आपसी लेन देन के चलते मंदीप की हत्या करने की वारदात को अन्जाम दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. लक्ष्य पुत्र विक्रम निवासी निडाना ।
    2.नाबालिग युवक
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 228 दिनांक 16.09.2026 धारा 103(1),190,191(3) बीएनएस थाना सदर
Exit mobile version