रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व तीन जिन्दा रौन्द बरामद हुऐ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि सज्जन के नेतृत्व मे सीआईए स्टाफ महम की टीम लाखनमाजरा मैन चौंक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गोहाना रोड पटाखा फैक्टरी के मोड के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान जतिन पुत्र कुलदीप निवासी गामडी जिला सोनीपत के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व तीन रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 129/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
