Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: अपराध शाखा महम की बड़ी कार्रवाई, युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार; देशी पिस्तौल और 7 जिंदा राउंड बरामद

रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 07 रौन्द बरामद हुऐ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि सज्जन के नेतृत्व मे सीआईए स्टाफ महम की टीम महम आउटर बाईपास के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये महम आउटर बाईपास के नजदीक ढाबा के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विवेक उर्फ विक्की पुत्र जयबीर निवासी सोनीपत हाल नेहरु कॉलोनी रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 07 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 204/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version