कांग्रेस नेता और रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने नामांकन भर दिया है।
उनके साथ उनके पिता पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व काग्रेंस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान मौजूद रहे।
बता दें कि दीपेंद्र हुड्डा ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अपने आवास पर हवन यज्ञ किया।
अपनी पत्नी के संग हवन यज्ञ में आहुति डाली। वहीं इस दौरान उनके पिता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व माता आशा हुड्डा भी मौजूद रही।

