नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा किला रोड़ मार्किट को मॉडल मार्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसकी ड्राईंग भी आज जारी की गई। किला रोड़ का सौन्दर्यकरण होने उपरांत यह मार्किट बहुत ही सुन्दर दिखेगी। नगर निगम व बिजली विभाग के अधिकारियो को किला रोड़ के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जा चुके है तथा बिजली के पोल स्थानांतरित करने का कार्य किया जा रहा है व वहां पर नये पोल लगाये जा रहे है। नगर निगम द्वारा नाले बनाने का कार्य चालू है जिसको जल्द से जल्द पूर्ण करने बारे निर्देश दिए गए है। नगर निगम द्वारा किला रोड़ का सौन्दर्यकरण लगभग 1.50 करोड़ रूपये की लागत से किया जायेगा तथा जिसके तहत सड़क के दोनो साईड का नाला बनाया जाना है जिसका कार्य प्रगति पर है तथा सड़क का निर्माण इत्यादि कार्य शामिल है। रोहतक शहर को किला रोड़ मार्किट को जल्द से जल्द एक मॉडल मार्किट के रूप में तैयार की जायेगी व सौन्दर्यकरण का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगें।
आमजन से पुनः अपील है कि नगर निगम व प्रशासन का सहयोग करें तथा अतिक्रमण न करें।
