Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक, 12 जुलाई । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में तथा पीजीआईएमएस रोहतक के सहयोग से रविवार को गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, कायस्थान, पाड़ा मोहल्ला में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, भंडारा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रोहतक, 12 जुलाई । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में तथा पीजीआईएमएस रोहतक के सहयोग से रविवार को गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, कायस्थान, पाड़ा मोहल्ला में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, भंडारा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर पीजीआई के निदेशक डॉ एस के सिंघल ओर एलपीएस बोर्सड के एमडी राजेश जैन उपस्थित हुए।शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में पहुंचे पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एस के सिंघल ने कहा कि ओरल हेल्थ सभी बीमारियों का द्वार है। मुंह और दांतों की सफाई न रखने से कई गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं। इसलिए नियमित जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में जिन मरीजों को अधिक समस्या पाई जाएगी, उन्हें मेडिकल कॉलेज में रेफर कर आगे का इलाज किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि इस प्रकार के शिविरों से काफी लोगों को लाभ मिलेगा और वे समय पर अपना इलाज करा पाएंगे।

एलपीएस बोर्सड के एमडी राजेश जैन ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित इस शिविर को सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से विभिन्न बीमारियों की समय पर स्क्रीनिंग हो जाती है, जिससे रोगों का समय पर पता लगाकर इलाज संभव हो पाता है। एनजीओ और अन्य संस्थाओं को ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने चाहिए।पीजीआइडीएस के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष एवं जनसंपर्क विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. मंजूनाथ बीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में लगभग 198 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में डेंटल बस के माध्यम से मरीजों के दांतों में कीड़े, सड़न और एक्सट्रैक्शन इत्यादि का उपचार किया गया। इसके साथ ही मरीजों के हीमोग्लोबिन, बीपी और ब्लड शुगर की भी जांच की गई। शिविर में स्त्री रोग, आंखों, नाक-कान-गला और जनरल मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने भी मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।
डॉ. मंजूनाथ ने शिविर में अपनी सेवाएं देने आए सभी चिकित्सकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि डॉक्टरों ने समय निकालकर गरीब जनता के स्वास्थ्य की जांच की, यह सराहनीय है। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र की गरीब जनता को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता एवं क्षेत्रीय समरसता प्रमुख इंद्रप्रस्थ श्री ईश्वर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ शिविर स्थल पर पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण में हरियाली बनी रहे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से यह मेगा मेडिकल कैंप इसलिए आयोजित किया गया है ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के पास ही मिल सकें। ईश्वर ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री केशव, प्रांत सह कोषाध्यक्ष महेंद्र, जिला सह मंत्री कमल, संगठन मंत्री कमल, प्रांत प्रचार प्रमुख विजय, योगेश, प्रिंस दुआ, प्रिंस बत्रा, सुशील सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर योगेश अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजीव मलिक, महेंद्र, अमित सुनेजा, कमल, केशव, राजकुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version