Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक, झज्जर और फरीदाबाद में रात में भारी बारिश हुई तीनों जिलों में हालात विकट हो गए

आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। सुबह से हिसार, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, भिवानी और सिरसा के डबवाली में बारिश हो रही है। पानीपत में बादल छाए हुए है। रोहतक, झज्जर और फरीदाबाद में रात में भारी बारिश हुई, जिससे हालात विकट हो गए।

रोहतक के मॉडल टाउन, कृष्णा कॉलोनी में सड़क पर 3 फुट पानी जमा है। यहां महिला की स्कूटी बंद हो गई, जिसे वह खींच कर ले जाती दिखीं। पूर्व मंत्री सुभाष बतरा के घर के पास वाली गली में भी पानी भर गया। इसके अलावा फरीदाबाद ग्रीन फील्ड इलाके में खाली पड़े प्लॉट में पानी जमा होने के कारण दीवार टूट गई। इससे पानी दयालबाग इलाके के मकानों में चला गया।

वहीं, फतेहाबाद जिले के गांव दहमन में बारिश की वजह से ग्रामीण जिले सिंह के मकान की कच्ची छत गिर गई। इससे जिले सिंह की पत्नी कमला और बेटा रामदिया दोनों मकान के अंदर ही दब गए। ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया

झज्जर में रातभर हुई भारी बारिश में रेवाड़ी रोड स्थित जलघर की मुख्य दीवार टूट गई। बरसाती पानी जलघर परिसर में घुस गया। हिसार के पीएलए एरिया में भी सड़क पर जलभराव है।

Exit mobile version